करौं में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
करौं-जामताड़ा मुख्य सड़क पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच
By BALRAM |
June 3, 2026 7:56 PM
करौं. थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर बुधवार को थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान करौं-करमाटांड़ मुख्य पथ पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की, सीट बेल्ट, हेलमेट और जरूरी कागजातों की जांच की गयी. दोपहर से शाम तक करौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास करमाटांड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जांच अभियान जारी रहा. इस दौरान जिन वाहन चालकों के पास सभी वैध दस्तावेज पाये गये, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी है. वहीं, अभियान में एएसआई विकेश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
