[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : अमृत फार्मेसी का नया स्टोर दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट, काउंटर की संख्या बढ़ी

Deoghar News : अमृत फार्मेसी का नया स्टोर दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट, काउंटर की संख्या बढ़ी

0
Deoghar News : अमृत फार्मेसी का नया स्टोर दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट, काउंटर की संख्या बढ़ी

संवाददाता, देवघर देवघर एम्स के ओपीडी भवन में संचालित अमृत फार्मेसी के पुराने स्टोर को बंद कर दिया गया है तथा ओपीडी से अमृत फार्मेसी को आयुष बिल्डिंग के बगल में बने बिल्डिंग के नये स्टोर में शिफ्ट कर दिया गया है. इस नये स्टोर में कुल 11 काउंटर बनाये गये हैं, जिसमें आठ काउंटर चालू कर दिये गये हैं. शेष तीन काउंटर 31 जनवरी तक चालू कर दिये जायेंगे. पूर्व में ओपीडी भवन में अमृत फार्मेसी के पांच काउंटर चालू थे, जिसमें दवाइयां लेने में काफी परेशानी होती थी. काउंटर की संख्या कम रहने से मरीज व उनके परिजनाें को दवाइयों की खरीदारी करने में कई बार शाम सात बज जाते थे. काउंटर में लंबी कतार लग जाती थी. अब नये स्टोर में सात नये काउंटरों के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया अमृत फार्मेसी स्टोर चालू कर किया गया है. इस बदलाव से एम्स में इलाज कराने आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल रही है. अब तक मरीजों को ओपीडी की दवा लेने के लिए लंबी कतार में नहीं रहना पड़ रहा है. नये काउंटर बनने से बुजुर्ग मरीजों, महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है. नये स्टोर में काउंटर शुरू होने से दवा वितरण की प्रक्रिया तेज हुई है. इससे मरीजों को कम समय में दवाइयां मिल रही हैं और भीड़ भी काफी हद तक कम हुई है. अमृत फार्मेसी में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी जाती है. अमृत फार्मेसी में बुखार, सर्दी-खांसी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी, कैंसर सहित अन्य विशेष बीमारियों की दवाइयां रियायती दरों पर मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel