[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : सुअरदेही पंचायत में डोभा और कुआं निर्माण में गबन का आरोप, जांच शुरू

Deoghar news : सुअरदेही पंचायत में डोभा और कुआं निर्माण में गबन का आरोप, जांच शुरू

0
Deoghar news :  सुअरदेही पंचायत में डोभा और कुआं निर्माण में गबन का आरोप, जांच शुरू

संवाददाता, देवघर. मोहनपुर प्रखंड स्थित सुअरदेही पंचायत में मनरेगा से डाेभा व कुआं निर्माण में राशि गबन का आरोप लगाया गया है. सुअरदेही पंचायत स्थित छोटबहियारी गांव निवासी बिरेन हेम्ब्रम ने बुधवार को डीडीसी को आवेदन देकर आरोप लगाते हुए कहा कि छोटबहियारी गांव में उनके नाम से बिरसा मुंडा संवर्धन सिंचाई कूप निर्माण की योजना स्वीकृत है. इस योजना में कुल 3.29 लाख रुपये की निकासी कर गबन कर लिया गया है, लेकिन कुआं का निर्माण नहीं हो पाया है. बिरन हेम्ब्रम ने आरोप में कहा है कि उनकी पत्नी सरिता किस्कू के नाम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में डाेभा निर्माण की स्वीकृति हुई है, लेकिन बगैर उन्हें जानकारी दिये 25 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. अभी तक डोभा निर्माण में कोई कार्य नहीं हुआ है. बिरेन हेम्ब्रम ने डीडीसी से दोनों योजनाओं की जांच कमेटी के माध्यम से कराने का आग्रह किया है. दोषियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. शिकायत की कॉपी मनरेगा लोकपाल को भी दी गयी है. इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गयी है. मोहनपुर के बाघमारी किता खरबा व रघुनाथुपर पंचायत में भी बगैर कार्य किये कई डाेभा की योजना में राशि निकासी की शिकायत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel