[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर एम्स देवघर में बनेगा विश्राम गृह, सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू

एम्स देवघर में बनेगा विश्राम गृह, सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू

0
एम्स देवघर में बनेगा विश्राम गृह, सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू
एमओयू के दौरान एम्स के डायरेक्टर व सेवादान फाउंडेशन के अधिकारी.

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

AIIMS Deoghar : एम्स देवघर ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत संस्थान परिसर में विश्राम गृह का निर्माण और प्रबंधन किया जाएगा. इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रोफेसर (डॉ) नितिन गंगने, उपनिदेशक प्रशासन लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर देवानंद झा मौजूद थे.

परिसर में 1935 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित

प्रस्तावित विश्राम गृह में 100 व्यक्तियों के लिए डॉर्मिटरी, 20 व्यक्तियों के लिए कमरे तथा 100 व्यक्तियों की क्षमता वाला भोजन कक्ष शामिल होगा. इसके लिए परिसर में 1935 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है. यह सुविधा झारखंड एवं आसपास के राज्यों के दूरदराज जिलों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की आवासीय समस्या को देखते हुए विकसित की जा रही है, जिन्हें अक्सर इलाज के दौरान ठहरने में कठिनाई होती है.

पूरा खर्च सेवादान आरोग्य फाउंडेशन सीएसआर से वहन करेगी

इस विश्राम गृह के निर्माण का पूरा खर्च सेवादान आरोग्य फाउंडेशन अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत वहन करेगी. सर्वेक्षण और मिट्टी जांच का कार्य पूरा हो चुका है और ड्रॉइंग की तैयारी चल रही है. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है. यह विश्राम गृह नाममात्र लागत पर संचालित किया जायेगा, जिससे लंबे समय तक रुकने वाले मरीज परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक आवास परिसर के भीतर ही उपलब्ध होगा. एम्स देवघर प्रशासन ने इस सहयोग के लिए सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे मरीज-हितैषी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel