[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर अबुआ आवास की पहली किस्त नहीं मिलने का लाभुक का आरोप, जांच की मांग

अबुआ आवास की पहली किस्त नहीं मिलने का लाभुक का आरोप, जांच की मांग

0
अबुआ आवास की पहली किस्त नहीं मिलने का लाभुक का आरोप, जांच की मांग

चितरा. पालोजोरी प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव के छाताडंगाल टोला निवासी कमली देवी ने आरोप लगाया है कि अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत पहली किस्त की राशि अब तक उनके बैंक खाते में नहीं पहुंची है. इसके बावजूद उन पर आवास निर्माण कार्य शुरू करने का दबाव बनाया जा रहा है. कमली देवी ने बताया कि उनके पति किरण महतो कई वर्षों से पक्षाघात से पीड़ित हैं और बिस्तर पर हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में आवास निर्माण के लिए मिलने वाली 30 हजार रुपये की प्रारंभिक राशि खाते में नहीं आने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. लाभुक ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच करायी थी, लेकिन उक्त राशि जमा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं, पंचायत सचिव गौतम राव ने बताया कि वर्ष 2024 में डीबीटी के माध्यम से 30 हजार रुपये की राशि लाभुक के खाते में भेजी जा चुकी है. हालांकि खाते में राशि नहीं पहुंचने के दावे पर उन्होंने अनभिज्ञता व्यक्त की. दूसरी ओर, लाभुक ने पूरे मामले की जांच कर सत्यता सामने लाने की मांग की है. — पालोजोरी प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव के छाताडंगाल टोला का मामला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel