[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर 16-17 मई को सजेगा बाबा लतीफ शाह मस्तान का 41वां उर्स मेला

16-17 मई को सजेगा बाबा लतीफ शाह मस्तान का 41वां उर्स मेला

0
16-17 मई को सजेगा बाबा लतीफ शाह मस्तान का 41वां उर्स मेला

मधुपुर. शहर के नबी बख्श रोड स्थित अब्दुल लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार परिसर में 41वें उर्स मुबारक की तैयारी को लेकर रविवार को हाजी अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 और 17 मई को बाबा लतीफ शाह मस्तान के मजार पर उर्स मेले का आयोजन किया जायेगा. बैठक में उर्स मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार, साफ-सफाई, पेयजल एवं सजावट की व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, लाइट और सफाई की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गयी. समिति की ओर से मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मधुपुर थाना को सूचना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी तय किया गया कि मजार के गेट से सौ गज की दूरी पर ही दुकानें लगेंगी. अकीदतमंदों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए जायेंगे. वहीं, नगर परिषद की ओर से पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की जायेगी. बताया गया कि उर्स मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचकर चादरपोशी करते हैं और मन्नतें मांगते हैं. मौके पर समिति के सचिव राशिद खान, वार्ड पार्षद नौशाद आलम, शाहिद हुसैन, मो इरफान, रामप्रवेश दास, बासुदेव दास, मो अजीज, हारिस हसन, खुर्शीद आलम, मो अख्तर, मो माजिद, मो मुमताज अहमद, समीर आलम, दीपक दास, मुशर्रफ हुसैन, इश्हाक, इरफान अंसारी, मो रमजान, मो कमाल, मो इरशाद, एस आलम, इरफान समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : उर्स मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक मजार से दो गज की दूरी पर दुकान लगाने का निर्देश महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग बनाये जायेंगे प्रवेश द्वार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel