[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर चितरा से रेलवे साइडिंग के लिए 20 दिन बाद ट्रांसपोर्टिंग चालू

चितरा से रेलवे साइडिंग के लिए 20 दिन बाद ट्रांसपोर्टिंग चालू

0
चितरा से रेलवे साइडिंग के लिए 20 दिन बाद ट्रांसपोर्टिंग चालू

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग पिछले 20 दिनों से कोयला ढुलाई पूर्णतः बंद है. इस बाबत कोयला ढुलाई चालू कराने को लेकर मंगलवार को कोलियरी कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य रूप इसीएल मुख्यालय से आये तकनीकी निदेशक नीलाद्री रॉय, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद, ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि समेत अन्य शामिल हुए. बैठक में विधायक व अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता की गयी. इस संबंध में तकनीकी निदेशक नीलाद्री रॉय ने कहा कि कोयला संप्रेषण को लेकर चली आ रही गतिरोध को समाप्त हो गया है. कहा कि समय सीमा तक हाइवा के साथ डंपर द्वारा भी कोयला ढुलाई शुरू की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कोयला संप्रेषण चालू होने के बाद पूर्व की तरह संडे ड्यूटी भी कर्मियों को दी जायेगी. वहीं, तकनीकी निदेशक ने चितरा कोलियरी का भी निरीक्षण किया. इस संबंध में निदेशक रॉय ने कहा कि बारिश के कारण प्रत्येक कोल खदानों में कोयला उत्पादन धीमी हो जाती है. बारिश के बाद कोयला उत्पादन में भी तेजी लाई जायेगी. निर्धारित कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा. मौके पर तकनीकी निदेशक नीलाद्री रॉय, विधायक उदय शंकर सिंह, जीएम एके आनंद, अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, एपीएम टी के मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि कौशिक सेनगुप्ता, सुब्रतो भट्टाचार्य, यूनियन नेता योगेश राय, निर्मल मरांडी, उदय शंकर तिवारी, राजू दास, विक्की भोक्ता आदि मौजूद थे.

सारठ विधायक ने डंपर मालिकों के साथ की बैठक:

चितरा कोलियरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने महाप्रबंधक एके आनंद की उपस्थिति में डंपर मालिकों व चालकों से अतिथिशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में डंपर मालिकों व चालकों के वार्ता की. इस दौरान विधायक ने डंपर मालिकों को निर्धारित समय तक डंपर के साथ पांच हाइवा भी परिचालन का निर्णय सुनाया. वहीं, निर्णय सुनते ही सभी डंपर मालिकों ने विधायक के निर्णय को नहीं माना और इंडोर स्टेडियम से सभी बाहर निकल कर अतिथिशाला के बाहर सभी डंपर मालिकों विचार-विमर्श करने लगे. डंपर मालिकों का कहना है कि उनके डंपर के अलावा एक भी हाइवा नहीं चलने दी जायेगी. फिर कुछ देर बाद उन्हें बुलवाया गया. इसके बाद में विधायक के समझाने-बुझाने पर डंपर मालिकों के साथ दोबारा वार्ता की गयी और फिर काफी समझाने व समझौते का लिखित प्रमाण देने का आश्वासन पर डंपर मालिकों व प्रबंधन के साथ कोयला ढुलाई के लिए बातचीत हुई. हालांकि डंपर मालिकों ने निर्णय मानने से इनकार किया. वहीं, समाचार लिखे जाने तक कोलियरी प्रबंधन की ओर से जामताड़ा रेलवे साइडिंग कोयला लोड चार हाइवा भेजने की तैयारी की जा रही है. हाइलार्ट्स: कोयला ढुलाई चालू कराने के लिए कोलियरी कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई उच्चस्तरीय बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel