Deoghar News : अचानक मोबाइल होने लगा अपडेट, खाते से निकल गये 96 हजार रुपये

रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी व फास्ट फूड दुकानदार रोहित शर्मा से 96 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गयी. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी है.

By ASHISH KUNDAN | May 29, 2026 8:13 PM

वरीय संवाददाता, देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी व फास्ट फूड दुकानदार रोहित शर्मा से 96 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गयी. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी है. उन्होंने बताया है कि वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे. इसी दौरान उनका मोबाइल अचानक अपनेआप अपडेट होने लगा. मोबाइल अपडेट होने के दौरान उनके बैंक खाते से बिना अनुमति रुपये कटने लगे. जब तक उन्हें इसकी जानकारी होती, तब तक खाते से कुल 96 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिये गये. घटना के बाद रोहित ने अपने बैंक खाते की जांच की, जिसमें 96 हजार रुपये की निकासी की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए देवघर साइबर थाना का रुख किया. पीड़ित रोहित ने साइबर पुलिस से मामले की जांच कर ठगी की राशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हाइलाइट्स रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी फास्ट फूड दुकानदार ने साइबर थाने में दी शिकायत फेसबुक चलाने के दौरान अचानक मोबाइल अपडेट होने लगा