[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बाबा मंदिर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, कूपन लेकर भी लोगों ने किया जलार्पण

बाबा मंदिर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, कूपन लेकर भी लोगों ने किया जलार्पण

0
बाबा मंदिर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, कूपन लेकर भी लोगों ने किया जलार्पण

संवाददाता, देवघर . अगहन मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि दिन शनिवार को बाबा मंदिर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने कूपन लेकर जलार्पण किया. इसे लेकर शनिवार की सुबह से ही बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. भक्त शिवगंगा तालाब में स्नान कर भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किये. इसके बाद भक्तों व श्रद्धालुओं ने दिनभर मंदिर परिसर में कई धर्मिक अनुष्ठान कराये. शनिवार की सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा पर कांचा जल चढ़ाया गया, इसके बाद सरदारी पूजा की गयी. सरदारी पूजा के समापन के बाद भक्तों के लिए पट खोल दिये गये. भक्तों की अधिक भीड़ होने के कारण भक्तों को मानसरोवर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए फुटओवर ब्रिज से संस्कार मंडप होते हुए गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया. इस दौरान भक्तों के जयकारों से बोल बम व जय शिव से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. वहीं शनिवार को बाबा मंदिर में अभीनेत्री रवीना टंडन समेत कई अन्य वीआइपी भी बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. वहीं बाबा पर जलार्पण के बाद लोगों में काफी उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel