[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : युवक को आया फोन और खाते से निकल गये 45 हजार रुपये

Deoghar News : युवक को आया फोन और खाते से निकल गये 45 हजार रुपये

0
Deoghar News : युवक को आया फोन और खाते से निकल गये 45 हजार रुपये

देवघर. मोहनपुर एसबीआइ शाखा के एक ग्राहक को अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल किया और उसके अलग-अलग तीन एकाउंट से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. मंगलवार दोपहर में मामले की शिकायत देने के लिए एसबीआइ का उक्त खाताधारक बिहार के बांका जिले के जयपुर निवासी कृष्णा कापरी देवघर साइबर थाना पहुंचा. उसने बताया कि मोहनपुर एसबीआइ शाखा में उसका एकाउंट है. उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. इसके बाद उसके अलग -अलग तीन एकाउंट से 45000 रुपये की अवैध निकासी हो गयी. मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई. इसके बाद पहले बैंक पहुंचकर शिकायत दी, फिर वहां से जानकारी मिली तो शिकायत देने साइबर थाना आया. कृष्णा के मुताबिक कॉल आने के तुरंत बाद तीनों एकाउंट से पैसे निकल गये. एक एकाउंट में 2000 रुपये जमा किया, तो वह राशि भी निकल गया. मामले में साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel