[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर जनगणना 2027 को लेकर 149 प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, मई से घर-घर गणना

जनगणना 2027 को लेकर 149 प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, मई से घर-घर गणना

0
जनगणना 2027 को लेकर 149 प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, मई से घर-घर गणना

सारठ. प्रखंड सभागार एवं बीआरसी सभागार में सोमवार से जनगणना 2027 को लेकर व्यापक तैयारियों की शुरुआत हो गयी. इस क्रम में 149 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया, जो प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक डॉ. सुजाता सिन्हा, अमित कुमार, शम्भू कुमार रवानी, स्वर्णदीप कर और रजनी रंजन राजीव ने दो अलग-अलग हॉल में उपस्थित कर्मियों को मकान गणना की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझायी. इस दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने के सभी आवश्यक बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया. बताया गया कि एक मई से 15 मई तक आम नागरिक जनगणना एप के माध्यम से स्वयं अपनी विवरणी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक सरकार द्वारा नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य करेंगे. प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि गणना के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले सदस्यों की संख्या, मकान की भौतिक स्थिति, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की संख्या, तथा घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विवरण निर्धारित फॉर्मेट में भरकर ऑनलाइन अपलोड करना होगा. अधिकारियों ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले प्रगणकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि आगामी गणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रगणक मनोज ठाकुर, अशोक मिश्रा, समद अंसारी, प्रकाश कापड़ी, गंगाधर मंडल, आलोक कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel