[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर कर रहे थे साइबर ठगी, 10 युवकों को किया गिरफ्तार

Deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर कर रहे थे साइबर ठगी, 10 युवकों को किया गिरफ्तार

0
Deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर कर रहे थे साइबर ठगी, 10 युवकों को किया गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के समीप जंगल में छापेमारी की. इस दौरान 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया. ये सभी फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को साइबर थाने की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी उपेंद्र दास, मुन्ना कुमार दास, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के द्वारपहाड़ी गांव निवासी दुर्योधन मंडल उर्फ दीपक मंडल, पाथरौल थाना क्षेत्र के गोनैया गांव निवासी उत्तम कुमार दास, कझियाटांड़ गांव निवासी बिजेश रवानी, करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी रमेश कुमार मंडल, चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी सब्दुल रहीम, पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुमगढ़ा गांव निवासी सरफराज अंसारी, जुनैद अंसारी व जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी गांव निवासी मनोरंजन मंडल शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 10 मोबाइल सहित 10 सिमकार्ड व पांच प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद जब्त पांच मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायतें मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर हरदियुस टोप्पो सहित एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ॰10 मोबाइल सहित 10 सिमकार्ड व पांच प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त ॰ जब्त पांच मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप ॰पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर मिली हैं ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel