[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चोरी के तीन सोलर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी के तीन सोलर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार

0
चोरी के तीन सोलर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतापपुर. पुलिस ने चोरी के तीन सोलर प्लेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक विनय कुमार (पिता द्वारिक यादव) परहियाडीह गांव का रहने वाला है. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि 13 जून को लिदीक उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छत से सोलर प्लेट की चोरी हो गयी थी. इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान बभने तालाब के समीप से विनय कुमार को चोरी के सोलर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा कई जवान शामिल थे.

तीन दिन की बारिश में उखड़ी 72 लाख की सड़क

चतरा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित वादी-ए-इरफा के सकुरी मस्जिद से बिंड मुहल्ला मोड़ स्थित निरंजन साव के घर तक हाल ही में बनी कालीकरण सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण सड़क बनते ही जगह-जगह उखड़ने लगी है. मुहल्ले वालों के अनुसार, तीन दिन पूर्व हुई बारिश भी सड़क नहीं झेल सकी और कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी. लोगों ने इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार सड़क व नाली निर्माण कार्य लगभग 72 लाख रुपये की लागत से कराया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel