[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा आरपीवाई बीएड कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

आरपीवाई बीएड कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

0
आरपीवाई बीएड कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

वर्तमान में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे के पूरक : प्राचार्या कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तत्वावधान में शिक्षक शिक्षा में आइसीटी का उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की भूमिका और उपयोगिता की जानकारी दी गयी. सहायक प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आइसीटी आधारित शिक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है. समन्वयक मो सेराज ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षुओं को आइसीटी के विभिन्न आयामों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में स्मार्ट क्लास, ई-लर्निंग, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री एवं मल्टीमीडिया आधारित शिक्षण पद्धति शिक्षा को नयी दिशा दे रही है. प्राचार्या डॉ लक्ष्मी सरकार ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं. आइसीटी का समुचित उपयोग शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं नवाचार को भी बढ़ावा देता है. कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी. संचालन सहायक प्राध्यापक सह समन्वयक मो सेराज ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद यादव ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel