[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा बकाया भुगतान के लिए मजदूरों की भूख हडताल शुरू

बकाया भुगतान के लिए मजदूरों की भूख हडताल शुरू

0
बकाया भुगतान के लिए मजदूरों की भूख हडताल शुरू

जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन के मजदूरों ने शिवम कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मजदूरी बकाया भुगतान को लेकर प्लांट के गेट-एक के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि शिवम कंस्ट्रक्शन कंपनी की कार्य अवधि समाप्त होने के बाद राज कंस्ट्रक्शन ने यह काम लिया है. मजदूरों के मुताबिक, शिवम कंस्ट्रक्शन के पास जनवरी व फरवरी माह का मानदेय बकाया है. मजदूरों को मिलने वाला अन्य लाभ भी बकाया है, जो उन्हें मिलना चाहिए. इधर, राज कंस्ट्रक्शन ने 10 दिनों तक उनसे काम कराया और अब रखने से मना कर रहा है. मजदूरों की माने, तो राशि के अभाव में उनके बच्चों को स्कूल से निकाला जा रहा है. मजबूरी में उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है. इस संबंध में मजदूरों ने पहले ही वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान को ज्ञापन सौंपा है. भूख हड़ताल पर राज किशोर यादव, संदीप सिंह, धानेश्वर चौधरी आदि बैठे हैं. जबकि दूसरे दिन जागेश्वर यादव, जहीर खान, परमेश्वर आदि बैठेंगे. इसी प्रकार से बदल बदल कर उनकी भूख हड़ताल मांगें माने जाने तक जारी रहेगी. इस कंपनी में कुल 26 मजदूर हैं. मजदूरों में सुरेश साव, कामदेव शर्मा, अमर कुमार, अशाेक यादव, परमेश्वर यादव, संदीप कुमार, धानेश्वर चौधरी, प्रकाश सिंह, उमेश यादव, जागेश्वर साव आदि शामिल हैं. मजदूरों की मुख्य मांगे भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों की मांगों में पूर्व कंपनी एमएस शिवम कंस्ट्रक्शन का दो माह का बकाया भुगतान किया जाये, शिवम कंपनी की कार्य अवधि तीन मार्च को समाप्त होने के बाद 14 अप्रैल तक कार्य से वंचित रखा गया, उसकी मजदूरी का पैसा भी डीवीसी प्रबंधन भुगतान करे, दिसंबर 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक तीन माह का पीएफ, इएसआई का भुगतान किया जाये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel