चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं. हरेक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं. रोजगार से जुड़ कर स्वावलंबी बन रही हैं. पढ़-लिख कर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. उपायुक्त ने उक्त बाते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कही. उन्होंने कहा कि महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं. जिले की कई महिलाएं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को हक व अधिकार के प्रति जागरूक कर रही हैं. उन्होंने लोगों से अपनी बच्चियों को नियमित स्कूल भेज कर शिक्षा से जोड़ने की बात कही.