प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के गुरिया गांव निवासी रमिता देवी (पति फुलचंद चौधरी) आग से झुलस गयी, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना उस वक्त घटी, जब वह बोरसी में आग जला कर कपड़ा सुखा रही थी. इस बीच उसके कपड़े में आग लग गयी और वह झुलस गयी. परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया. चिकित्सक के अनुसार, महिला 50 से 60 प्रतिशत जल गयी है. परिजनों ने बताया कि रमिता देवी का दो सप्ताह पहले प्रसव हुआ था. वह बोरसी जला कर कपड़ा सुखा रही थी. इसी बीच उसके शरीर में आग लग गयी. लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक झुलस गयी थी.