पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह दुर्गा मंडप के समीप शनिवार की शाम दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें गांव के ही पवन कुमार व जितेंद्र भुईयां शामिल हैं. पवन को हजारीबाग इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि जितेंद्र का इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया गया कि जितेंद्र अपने बड़े भाई की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहा था, जबकि पवन चौक पर स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था. इस दौरान दोनों बाइक में टक्कर हो गयी. ग्रामीणों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.