[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा अलग-अलग दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

अलग-अलग दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

0
अलग-अलग दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

दुर्घटना . मुरैनवा मोड़ के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्क्र : ससुराल से हाेली मना कर बाइक से पत्नी व बच्चा संग लौट रहे थे : घटना से गुस्साये लोगों ने कार में सवार दो लोगों की पिटाई कर दी हंटरगंज/जोरी. प्रखंड में गुरुवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा मोड़ के पास घटी, जहां चार पहिया वाहन (जेएच 08 एफ-4626) ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक (जेएच 13जे-6302) सवार हिरिंग गांव निवासी विजय भारती, उनकी पत्नी रीना देवी व तीन वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को गया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, विजय अपने ससुराल सिकिद पंचायत के जतराही गांव से बाइक से होली मना कर घर हिरिंग गांव लौट रहे थे. इस दौरान कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और तेज रफ्तार से भागने लगा. इस दौरान वाहन का अगले हिस्से का एक टायर ब्लास्ट कर गया. गुस्साये लोगों ने कार में सवार दो युवकों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. दोनों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के उपेंद्र कुमार गुप्ता व जितेंद्र कुमार गुप्ता के रूप में की गयी. सूचना पाकर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और दोनों को अपने कब्जे में लिया, फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. दोनों को ग्रामीणों से अपने कब्जे में लेने के दौरान दो जवान भी हल्का चोटिल हुए हैं. कार में सवार दोनों लोग चतरा होते हुए लोहरदगा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले गयी. वहीं दूसरी घटना औरुगेरुआ गांव स्थित देवी मंडप के पास घटी, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली खंभे में टकरा गयी, जिससे औरगेरुआ गांव निवासी 32 वर्षीय आशुतोष कुमार (पिता श्यामदेव प्रसाद) की मौत हो गयी. शुक्रवार की अहले सुबह लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा. उसका चेहरा पूरी तरह कुचला हुआ था. इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. आशुतोष की तीन साल पूर्व ही शादी हुई थी. वे अपने पीछे पत्नी व एक बच्चा को छोड़ गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel