[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा मुआवजे मिलने के आश्वासन पर हटाया जाम

मुआवजे मिलने के आश्वासन पर हटाया जाम

0
मुआवजे मिलने के आश्वासन पर हटाया जाम

टंडवा . धनगड्डा आम्रपाली होटल के समीप गुरुवार रात सड़क हादसे में 75 वर्षीय माधो साव की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा लगाया गया सड़क जाम समाप्त हो गया. प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच हुई वार्ता विधायक कुमार उज्ज्वल व थाना प्रभारी पप्पू शर्मा की पहल पर सफल रही. वार्ता में मृतक के परिजनों को कुल 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया. जानकारी के अनुसार, धनगड्डा निवासी माधो साव गुरुवार रात करीब दो बजे घर से बाहर शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एक कोयला वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने उचित मुआवजा, दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी तथा कोयला ढोने वाले वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. बाद में विधायक कुमार उज्ज्वल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर ट्रांसपोर्टर की ओर से छह लाख रुपये नकद तथा हिट एंड रन योजना के तहत चार लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. इसके बाद सड़क जाम हटाने पर सहमति बनी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टरों द्वारा राशि का भुगतान नहीं किये जाने के कारण कोयला वाहनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया था. मौके पर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, गोविंद तिवारी, शिव प्रसाद गुप्ता, प्रकाश यादव, दिगु चौबे, सुदीप गुप्ता, रंजन गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel