[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा टंडवा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

टंडवा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
टंडवा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

: दो जेसीबी की सहायता से हटाया गया कब्जा टंडवा . शहीद चौक के बाद अब टंडवा बाजार में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है. गुरुवार को अंचलाधिकारी गौरव रॉय की मौजूदगी में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान दो जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे किये गये अवैध कब्जों को हटाया गया. अभियान के तीसरे दिन आंबेडकर चौक से बाजारटांड़ तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. सीओ गौरव रॉय ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पहले से नोटिस जारी किया गया है, वहां चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अंचल प्रशासन लगातार अभियान चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करायेगा. सीओ ने आम लोगों और ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें. शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. अभियान के दौरान प्रशासनिक कर्मी और पुलिस बल भी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel