[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा प्रशिक्षु डीएफओ के आश्वासन के 18 घंटे बाद सड़क जाम हटा

प्रशिक्षु डीएफओ के आश्वासन के 18 घंटे बाद सड़क जाम हटा

0
प्रशिक्षु डीएफओ के आश्वासन के 18 घंटे बाद सड़क जाम हटा

चतरा. चतरा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित सोनपुर के लगी जाम 18 घंटे बाद बुधवार की देर रात हटा. प्रशिक्षु डीएफओ शैताब सुमन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. हाथी के हमले से मरे पांच मवेशियों के बाद गुस्साये पशुपालक व ग्रामीणों ने मुआवजा व हाथी को खदेड़ने की मांग को लेकर बुधवार को सुबह सात बजे से रोड जाम कर दिया था. वहीं हाथी हमले में घायल मंजराही गांव निवासी विकास भुईयां की मौत के बाद शव गांव लाया गया. इसके बाद मृतक परिजन व ग्रामीण सड़क जाम में शामिल हो गये. इसकी सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएफओ व पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे. डीएफओ ने घटना की जांच कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटा लिया गया. जाम के दौरान दोनो ओर वाहनो की लंबी कतारें लगी रहीं. कोल वाहन जाम में फंसे रहे. मालूम हो कि सोमवार की देर शाम हफुआ के करम मोड़ के पास हाथी ने एक बाईक सवार को कुचल दिया था. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी, वहीं दो लोग घायल हो गये. रांची रिम्स में इलाज के दौरान बुधवार सुबह घायल विकास की मौत हो गयी. वहीं मंगलवार की देर शाम पांच मवेशियों को मार डाला. जिससे पशुपालकों को काफी नुकसान हुआ. जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण डरे हुए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel