[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल

चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल

0
चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल
तेज रफ्तार बस ने पेड़ में मारी टक्कर.

Road Accident in Chatra Jharkhand: चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 2 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं. घायलों में कई बच्चे शामिल हैं. दुर्घटना में घायल हुए लोगों का चतरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. कुछ लोगों की हालत गंभीर भी बतायी जा रही है. दरअसल, एक बस चतरा से झुमरीतिलैया जा रही थी. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के बायीं ओर एक पेड़ से बस जा टकरायी. बस का विंड ग्लास पूरी तरह से खुल गया. दुर्घटना चतरा-चौपारण मेन रोड के गंधरिया में हुई.

बस के पेड़ से टकराते ही मची चीख-पुकार

यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी. पेड़ से बस के टकराने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों के पहुंचते ही डॉ मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर बोले- घायलों की हालत स्थिर

डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है. कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आयीं हैं. कुछ लोगों को गंभीर चोट लगी है. जिन लोगों को गंभीर चोट लगी है, उनको विशेष निगरानी में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 10 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें कीमत

7 मई से लापता युवक की लाश सुवर्णरेखा से बरामद, पांव बंधे थे, गले में चोट के निशान

Tiranga Yatra in Ranchi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में कांग्रेस ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा

झारखंड में बनेगा एक और एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 राज्यों को होगा फायदा

Previous article BK Shivani: बीके शिवानी का एक ऐसा मंत्र, जिससे हो जाएगी मुश्किलें आसान और मन शांत
Next article यूं ही नहीं बर्बाद हुआ PSL 2025, जय शाह और BCCI के संबंधों ने किया बहुत बड़ा खेल, रिपोर्ट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel