सिमरिया. प्रखंड के एदला शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक विनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी पूजा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रवींद्र कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार महतो, सचिव शंतनु कुमार, उपसचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विनेश कुमार, उप कोषाध्यक्ष मीनू महतो बनाया गया. कार्यकारिणी में संतोष कुमार, सुमन कुमार, बीरेंद्र कुमार, नेमा महतो, राहुल कुमार, निर्मल कुमार, तिलक कुमार सहित 21 सदस्य शामिल हैं. संरक्षक नेमधारी महतो, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, भागी साव, महादेव महतो, गोबिंद महतो, बसंत साव, लालमन महतो, सिकेंद्र कुमार होंगे. दशमी की रात झांकी निकाल कर सिमरिया चौक पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर राहुल कुमार, बबलू कुमार, श्याम कुमार, गोपाल कुमार, मनीष कुमार,अरुण कुमार, प्रकाश कुमार, महावीर कुमार, विकास कुमार, जवाहर महतो, अखिलेश कुमार कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे.