[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा युवा कांग्रेस ने मेलोडी टॉफी बांटकर महंगाई के खिलाफ किया विरोध

युवा कांग्रेस ने मेलोडी टॉफी बांटकर महंगाई के खिलाफ किया विरोध

0
युवा कांग्रेस ने मेलोडी टॉफी बांटकर महंगाई के खिलाफ किया विरोध

नाराजगी. बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी चतरा. जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को मेलोडी टॉफी बांट कर विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने सिविल कोर्ट, न्यू पेट्रोल पंप, टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड समेत कई जगहों पर आम लोगों के बीच टॉफी बांट कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, खाद्य पदार्थों व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने व आम जनता को राहत देने की मांग की. अविलंब महंगाई पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, इंटक जिलाध्यक्ष राजवीर, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता कन्हैया यादव, सिमरिया विस कांग्रेस अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, मो मुबारक, आनंद यादव, अजीमउद्दीन ख्वाजा, मुन्ना यादव, चिंटू यादव, नीतीश कुमार, करुण कुमार समेत कई शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel