[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी, राजनाथ सिंह आज करेंगे शुरुआत

परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी, राजनाथ सिंह आज करेंगे शुरुआत

0
परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी, राजनाथ सिंह आज करेंगे शुरुआत

इटखोरी. भाजपा के परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी है. 21 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटखोरी से इसकी शुरुआत करेंगे. श्री सिंह एसएसकेबी हाई स्कूल के मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं व जनसभा को संबोधित करेंगे. परिवर्तन रथ के माध्यम से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. सांसद ने तैयारी का जायजा लिया : सांसद कालीचरण सिंह व विधायक किशुन दास ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर बह रही है. यह सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना कर सत्ता पर बैठी है. झारखंड बांग्ला देशियों का शरण स्थल बन गया है. इस पर रोक लगाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित व उत्साहित करने आ रहे हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम : दिन के 10 बजे भद्रकाली मंदिर महोत्सव स्थल के हेलीपैड पर आयेंगे. उसके बाद मां भद्रकाली मंदिर में पूजा करेंगे. मंदिर से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे. सभा को संबोधित कर रथ रवाना करेंगे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई सांसद मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel