[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा विकास भवन के डीएमएफटी हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

विकास भवन के डीएमएफटी हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

0
विकास भवन के डीएमएफटी हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 500 विद्यार्थी सम्मानित : सम्मान पाकर बच्चे गदगद, तो अभिभावक हुए गौरवान्वित चतरा. प्रभात खबर हमेशा से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करता रहा है. साथ ही समय-समय पर करियर काउंसिलिंग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन भी करता है. इसी कड़ी में रविवार को विकास भवन स्थित डीएमएफटी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित कर 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. हॉल छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से खचाखच भरा हुआ था. समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक कर मंच पर आमंत्रित किया गया और तालियों की गूंज के बीच अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया. सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रवि आनंद, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सन्नी वर्धन समेत अन्य उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों को पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया. अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. एक-एक कर विद्यार्थी मंच पर आते गये और अपना सम्मान पाते गये. सम्मान जैक मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक व सीबीएसई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को किया गया. इस दौरान हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. एक ओर सम्मान पाकर विद्यार्थी गदगद दिखे, वहीं दूसरी ओर उनके अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिका गौरवान्वित महसूस कर रहे थे. जो बच्चे समारोह में नहीं आ पाये, उनके अभिभावकों को सम्मान दिया गया. सम्मान पाकर विद्यार्थियों ने प्रभात खबर की पहल की सराहना कर कहा कि यह सम्मान आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा. मौके पर सीसीएल लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, समाजसेवी राकेश कुमार सिंह, गिद्धौर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र दांगी, मां अंबे कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर सह गिद्धौर के समाजसेवी आशीष कुमार, लाला प्रीतम बीएड कॉलेज के सचिव लाला प्रसाद साहू, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, गोल इंस्टीट्यूट के अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन फजल रहमान ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel