[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा अल्ताफ राजा व कैलाश खेर के गानों पर झूमेंगे लोग

अल्ताफ राजा व कैलाश खेर के गानों पर झूमेंगे लोग

0
अल्ताफ राजा व कैलाश खेर के गानों पर झूमेंगे लोग

डीसी ने राजकीय इटखोरी महोत्सव के तैयारियों का लिया जायजा

प्रतिनिधि, इटखोरी.

डीसी कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को राजकीय इटखोरी महोत्सव के तैयारियों का जायजा लिया. मुख्य कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, गंगा आरती स्थल, सेमिनार स्थल, डाक बंगला, पार्किंग व बक्सा डैम को देखा. उन्होंने इवेंट कंपनी को आवश्यक निर्देश व सुझाव दिया. बारी-बारी से सभी विभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने को कहा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में इसबार अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजन होंगे. उन्होंने कहा कि महोत्सव भव्य व ऐतिहासिक होगा. इसमें वॉलीवुड, भोजपुरी कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया गया है. स्थानीय कलाकार अपने प्रतिभा को विकसित कर सकें इसलिए उन्हें मौका दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कैलाश खेर, अल्ताफ रजा व कल्पना पटवारी का कार्यक्रम लगभग तय है. शेष राज्यों के कलाकारों का भी लिस्ट फाइनल कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. मालूम हो कि 19, 20 व 21 फरवरी को राजकीय इटखोरी महोत्सव आयोजित होता है. मुख्यमंत्री अथवा उनके प्रतिनिधि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होते हैं. इस मौके पर डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, एसी अरविंद सिंह, एसडीओ जहूर आलम समेत सभी विभाग के पदाधिकारी थे.

सजेगी सुरों की महफिल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में इस बार भी भक्ति, फिल्मी, भोजपुरी व नागपुरी गीतों की महफिल सजेगी. धार्मिक व फिल्मी गीतों के मशहूर गायक कैलाश खेर के भक्ति गीतों का दर्शक लुत्फ उठायेंगे. तो वहीं अल्ताफ रजा के गजलों का आनंद लेंगें. भोजपुरी गीतों की मल्लिका कल्पना पटवारी के धार्मिक व भोजपुरी गीतों पर झूमेंगे. बक्सा डैम में इसबार वाटर स्पोर्ट्स का भी पर्यटक आनंद उठायेंगे. लोग बोटिंग कर पर्यटन का मनोरंजन करेंगे. इसके बाद छठ नदी घाट पर गंगा आरती की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel