[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा दो माह से अंधेरे में रह रहे हैं बड़ीबिगहा मंडप टोला के लोग

दो माह से अंधेरे में रह रहे हैं बड़ीबिगहा मंडप टोला के लोग

0
दो माह से अंधेरे में रह रहे हैं बड़ीबिगहा मंडप टोला के लोग

हंटरगंज. प्रखंड के गेरूआ पंचायत के बड़ीबिगहा मंडप टोला के लोग दो माह से अंधेरे में रह रहे हैं. ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में बिजली ठप है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर जनप्रतिनिधियों व बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. ट्रांसफार्मर को बदल कर बिजली बहाल कराने में जनप्रतिनिधि व विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. हमेशा जान माल का नुकसान बना रहता है. शाम ढलते ही गांव में अंधेरा छा जाता है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है. फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी कई बार विभाग को दी गयी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बताया कि चुनाव के वक्त सभी लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सुधी भी नहीं लेते. ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब गांव में ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली बहाल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel