[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

0
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

: पुलिस को देखते ही भागने लगे दोनों आरोपी हंटरगंज. पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कौलेश्वरी के हटवारिया के पास से चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु गंझू (पिता मोहन गंझू) जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कोलवा गांव का रहने वाला है. बताया गया कि एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर कौलेश्वरी हटवारिया के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे. पीछा करने के क्रम में एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरा युवक पैर में शीशा लगने के कारण पकड़ा गया. पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी की है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था. इस संबंध में हंटरगंज थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel