[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ शुरू

0
कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ शुरू

प्रतापपुर. प्रखंड के एघारा गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री रूद्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि टंडवा मुखिया किशोर यादव, एघारा मुखिया मालती देवी, बरूरा मुखिया मनीष सिंह, रंजीत यादव, सलैया मुखिया संतन पासवान,पंसस रामसेवक साव व मनोज दास शामिल हुए. कलश यात्रा में 1001 श्रद्धालु शामिल हुए. रहरिया मोरहर नदी से जल लेकर फूलबडिया, पकरी, एघारा, सलैया(बिहार) समेत अन्य गांवों में भ्रमण करते हुए पुन यज्ञ मंडप पहुंचे. कलश स्थापना के बाद प्रसाद का वितरण किया किया. यज्ञ महासमिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भारती ने बताया कि एघारा गांव में शिव व देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया है. देवघर से आये आचार्य के द्वारा पूजा करायी जा रही है. प्रवचन व रामलीला भी होगा. महायज्ञ को सफल बनाने में सुरजमल प्रसाद, संजय प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार, रणधीर कुमार पासवान, दीपक कुमार, भोला साव, अजय प्रसाद, विजय प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद, शंकर प्रसाद, रामफल प्रसाद, जितेंद्र कुमार समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. पुरैनी तालाब में मिला व्यक्ति का शव इटखोरी. परोका निवासी राजेश राम (45) का शव बाजार स्थित पुरैनी तालाब में मिला है. वह 15 फरवरी को घर से निकला था. बुधवार को ग्रामीणों ने उसका शव तालाब में देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचें और शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजन घटना को लेकर किसी तरह का शक नहीं जताया है. वह मजदूर था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel