[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर हुआ एमओयू

आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर हुआ एमओयू

0
आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर हुआ एमओयू

28 बिरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मत की जायेगी चतरा. सीसीएल और एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति तथा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में एमओयू किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री, एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी, एचआर नीरज कुमार राय, डीजीएम निखिल गुप्ता तथा सीसीएल आम्रपाली-चंद्रगुप्त के महाप्रबंधक संजीव कुमार और उप प्रबंधक सचिन शर्मा उपस्थित थे. एमओयू के तहत सीसीएल चंद्रगुप्त द्वारा इटखोरी प्रखंड के 28 बिरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मति की जायेगी, जिस पर ₹28,21,700 खर्च होंगे. इस पहल से कमजोर जनजातीय परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का लक्ष्य है. वहीं एनटीपीसी चतरा, सिमरिया, टंडवा, हंटरगंज और इटखोरी प्रखंड में प्रथम चरण में 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करेगा. इस कार्य पर ₹1,08,07,500 खर्च होंगे. इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. उपायुक्त ने कहा कि दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से किया जायेगा. संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंच सके. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीएमओ मनोज टोप्पो, डीपीओ शिशिर पंडित समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel