[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा लापता छात्र निखिल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

लापता छात्र निखिल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

0
लापता छात्र निखिल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

: स्कूल से निखिल के घर नहीं लौटने पर थाना को दी थी सूचना : खोजबीन की मांग को लेकर केसरी चौक चार घंटे जाम रखा चतरा. शहर के बिंड मुहल्ला माली टोला से लापता 12 वर्षीय छात्र निखिल कुमार (पिता कृष्णा मालाकार) को बरामद कर लिया गया है. निखिल के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है. निखिल शनिवार की सुबह दीवानखाना स्कूल गया था, लेकिन वह स्कूल से घर नहीं लौटा. दोपहर 12 बजे के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर लापता निखिल की जानकारी दी. इसके बाद से पुलिस खोजबीन में जुट गयी. इधर, रविवार की सुबह करीब छह बजे निखिल कुमार गंदौरी मंदिर के पास बस पकड़ने के लिए पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक बस कंडक्टर ने उसे पहचान लिया और इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन वहां पहुंचे और परिजन उसे अपने साथ घर ले गये. निखिल ने बताया कि रातभर गंदौरी मंदिर में ही रहे और सुबह तिलैया नानी घर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए पहुंचा था. बता दें कि निखिल के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन की मांग को लेकर परिजन व लोगों ने केसरी चौक को शनिवार की रात करीब 11 बजे से देर रात दो बजे तक जाम रखा था. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस के पदाधिकारी वहां पहुंचे और जाम कर रहे लोगों से बच्चे की खोजबीन के लिए समय मांगा. इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया. खोजबीन में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, एएसआई रवि रंजन समेत अन्य लगे हुए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel