[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा पंचायत भवनों के मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता

पंचायत भवनों के मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता

0
पंचायत भवनों के मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता

पत्थलगड्डा. प्रखंड के तीन पंचायत सचिवालय भवनों में मरम्मत का कार्य चल रहा है. इनमें सिंघानी, मेराल व नोनगांव पंचायत सचिवालय शामिल है. मरम्मत कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है. घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. मरम्मत का कार्य 25-25 लाख रुपये की लागत से हो रहा है. अभियंता की अनुपस्थिति में निर्माण कार्य किया जा रहा है. मरम्मति में अनियमितता का विरोध ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि भी कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार रंग-रोगन, प्लास्टर व फर्श निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. ग्रामीणों ने इतनी लागत से बन रहे पंचायत भवन के कार्य में भारी अनियमितता हो रही है. संवेदक की ओर से लीपापोती का काम हो रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी से मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण मरम्मति कराने की मांग की.

वर्जन:::

संवेदक को मरम्मति कार्य में सुधार लाने को लेकर कई बार कहा गया, लेकिन संवेदक घटिया सामग्री का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहा है. उपायुक्त को आवेदन कर मामले की जांच करने की मांग की जायेगी.

राधिका देवी, मुखिया

—–

पंचायत भवनों की मरम्मति का कार्य जिला स्तर से कराया जा रहा है. भवनों की मरम्मति में अनियमितता की जानकारी मिलने पर जांच की जायेगी. जांच में मामला सही पाये जाने पर, कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जायेगा.

उदल राम, बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel