[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा ईद-उल-फितर को लेकर बाजार गुलजार

ईद-उल-फितर को लेकर बाजार गुलजार

0
ईद-उल-फितर को लेकर बाजार गुलजार

रौनक: ईद के त्योहार को लेकर देर रात तक खुली रहती हैं दुकानें चतरा. ईद-उल-फितर का त्योहार समीप है. 29 रमजान को चांद दिखने पर शुक्रवार को व 30 रमजान को चांद दिखने पर शनिवार को त्योहार मनाया जायेगा. ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गयी है. ईद को लेकर बाजार गुलजार हैं. बाजारों में चहल-पहल बढ़ी हुई है. बाजारों में भीड़ को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है, जिससे बाजार की रौनक और बढ़ गयी है. सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक कपड़ों व अन्य सामग्रियों की दुकानें खुली रहती हैं. त्योहार को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिनभर केसरी चौक से लेकर पुराना पेट्रोल पंप व केसरी चौक से गुदरी बाजार तक भीड़ लग रही है. सबसे अधिक भीड़ कपड़ा दुकानों में देखी जा रही हैं. भीड़ के कारण बाजार में दिनभर जाम सी स्थिति बनी हुई है. जूता-चप्पल, शृंगार स्टोर, रेडीमेड कपड़ा दुकान समेत अन्य दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है. महिलाएं भी शृंगार स्टोरों में पहुंच कर चुड़ी, कॉस्मेटिक व अन्य सामान खरीद रही हैं. लच्छा सेवई की जमकर हो रही है बिक्री: ईद-उल-फितर को लेकर बाजार में लच्छा सेवई की जमकर बिक्री हो रही है. मेन रोड में लच्छा सेवई की दुकाने सजी हुई हैं. यहां पटना, गया, आसनसोल, बनारस, तरोड़िया, धनबाद, रांची, गिरीडीह, कोलकाता समेत अन्य शहरों की लच्छों की बिक्री हो रही है. लच्छा विक्रेता मो इमरान ने बताया कि इस बार लच्छा की बिक्री जमकर हो रही है. 100 से 500 रुपये प्रति किलो की दर से लच्छा बेचा जा रहा है. रांची के लच्छा की कीमत 100 व घी के लच्छा की कीमत 500 रुपये प्रति किलो है. सबसे अधिक मांग पटना व रांची के लच्छा की है. पटना के लच्छा 120 रुपये व रांची के लच्छा 100 रुपये प्रति किलो है. इधर, बाजार में कई क्वालिटी के इत्र की बिक्री हो रही है. इत्र की खुशबू जमा मस्जिद के आसपास फैल रही है. इत्र के अलावा टॉपी, सुरमा, रूमाल, हाजी रूमाल, इमामा समेत अन्य सामान की जमकर बिक्री हो रही है. ईदगाह में 9:30 बजे अदा की जायेगी नमाज : ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 9:30 बजे सदर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित ईदगाह में अदा की जायेगी. इसे लेकर ईदगाह की साफ-सफाई व रंग-रोगन किया गया है. ईदगाह कमेटी के सचिव मौलाना नसीमउद्दीन कासमी ने कहा कि रविवार को जमा मस्जिद में मुफ्ती नजरे तौहीद की अध्यक्षता में बैठक कर साढ़े नौ बजे ईद की नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में मौलाना कलीमुल्लाह, आरिफ रहमत, मो तसलीम समेत कई लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel