[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा बारिश से कई फसल हुए बर्बाद, लाखो का नुकसान

बारिश से कई फसल हुए बर्बाद, लाखो का नुकसान

0
बारिश से कई फसल हुए बर्बाद, लाखो का नुकसान

25 सीएच 4- बर्बाद पत्तागोभी का फसल. चतरा. जिले में हो रही लगातार बारिश से कई फसल बर्बाद हो गयी. जिससे किसानों को लाखो रुपये का नुकसान हुआ है. जिसमें फूलगोभी, पत्तागोभी, धनिया, टमाटर, मिर्चा का फसल शामिल है. पीड़ित किसानो ने जिला प्रशासन से बर्बाद फसलों का आकलन कर समुचित मुआवजा देने की मांग की है. बारिश से सदर प्रखंड के अलावा पत्थलगड्डा, गिद्धौर, सिमरिया, कान्हाचट्टी, टंडवा, इटखोरी, मयूरहंड, हंटरगंज के किसानो को काफी नुकसान हुआ है. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह के किसान दिनेश्वर दांगी के 12 कट्ठा में लगा पत्तागोभी बारिश से बर्बाद हो गया. इससे दिनेश्वर को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ. सीताराम दांगी के आठ कट्ठा में लगे पत्तागोभी, फूलगोभी बर्बाद होने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ. इस तरह गांव के सुरेंद्र दांगी, कामदेव दांगी, उमेश दांगी, पच्चू महतो, दिलीप दांगी समेत कई किसानों को नुकसान हुआ है. सिमरिया के ईचाकखुर्द के किसानों को भी लाखो रुपये का नुकसान हुआ है. किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. ..दुकान के सामने से बाईक की चोरी चतरा. न्यू बस स्टैंड स्थित ज्वेलर्स दुकान के सामने से मंगलवार की शाम एक बाइक की चोरी हो गयी. बाइक किशुनपुर निवासी अभिनंदन कुमार सोनी की थी. इस संबंध में अभिनंदन ने सदर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि दुकान के सामने बाइक खड़ी थी. अचानक देखा कि वहां से बाइक गायब है. इसके बाद आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने थाना प्रभारी विपिन कुमार से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel