[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा क्षत्रिय समाज ने यूजीसी के नियमों के विरोध में बनायी रणनीति

क्षत्रिय समाज ने यूजीसी के नियमों के विरोध में बनायी रणनीति

0
क्षत्रिय समाज ने यूजीसी के नियमों के विरोध में बनायी रणनीति

चतरा. सदर प्रखंड के तपेज स्थित कुमार विवेक सिंह के फार्म हाउस में बुधवार को यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से जुड़े नियमों के विरोध में बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता रामविलास सिंह ने की. बैठक में यूजीसी के नियमों को समाज व विशेषकर छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए घातक बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के इन नियमों से उच्च शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इससे न केवल छात्रों को आर्थिक व शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी. क्षत्रिय समाज हमेशा से शिक्षा, सामाजिक न्याय व राष्ट्रहित के मुद्दों पर आगे रहा. इस बार भी चुप बैठने वाला नहीं है. यूजीसी के नियमों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की रणनीति बनायी गयी. जनजागरूकता अभियान, शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन व जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई. सभी ने एक स्वर में यूजीसी के विरोध में संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया. कहा कि जब तक छात्रहित में निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में पारसनाथ सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, शिवबालक सिंह, अरुण सिंह, बिनोद सिंह, अनिल सिंह, भीम सिंह, चुन्नू सिंह, मनु सिंह, सुबोध सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel