[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा इटखोरी सीओ का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

इटखोरी सीओ का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

0
इटखोरी सीओ का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

इटखोरी. इटखोरी सीओ सविता सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीओ लाठी से एक युवक को पीटते और उसे गाली देते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने विवेक के अनुसार प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. यह घटना राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन 20 फरवरी की है. सीओ विधि व्यवस्था को लेकर मंदिर में गश्त लगा रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक हेमंत लाल व नितेश दांगी उनके वाहन से टकरा गये थे. सीओ युवकों को समझाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन युवक उनसे उलझ गये और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे. महोत्सव के मौके पर विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इसके लिये सीओ ने कठोर कदम उठाया. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी : घटना के बाद सीओ सविता सिंह ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ इटखोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें दुर्व्यवहार, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, विधि व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर 21 फरवरी को जेल भेज दिया था. नशे में उत्पात मचा रहे थे दोनों युवक : सीओ वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सविता सिंह ने कहा कि घटना ऑन ड्यूटी की है. मैं विधि व्यवस्था को लेकर भद्रकाली मंदिर के बाहर गश्ती कर रही थी, तभी नशे में दोनों युवक उत्पात मचा रहे थे. गाड़ी में टक्कर भी मारा था. जब उतरकर पूछने लगी, तो मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगे और भद्दी भाषा का प्रयोग करने लगे. सीओ ने कहा कि उक्त दोनों युवक जेल से लौटकर आने के बाद बताने की धमकी दी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel