[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा सीएसआर के कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारें : डीसी

सीएसआर के कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारें : डीसी

0
सीएसआर के कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारें : डीसी

चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बैठक कर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिब्लिटी (सीएसआर) कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि जिले में सीएसआर के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यों का क्रियान्वयन होना है. इसके लिये कंपनियों को दायित्व सौंपे गये हैं. समीक्षा के दौरान बताया गया कि उक्त कंपनियों के बोर्ड की बैठक में अनुमोदन प्राप्त हो चुका है. उपायुक्त ने एमओयू की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि कार्यों का क्रियान्वयन समय से प्रारंभ किया जा सके. उपायुक्त ने कंपनियों को आपस में समन्वय स्थापित कर सीएसआर के कार्यों को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. बैठक में सीएस डॉ जगदीश प्रसाद, डीएमओ मनोज टोप्पो, सिमरिया एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, डीआईओ, डीएसई राम जी कुमार समेत कई उपस्थित थे.

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायत

चतरा. सदर प्रखंड के बरैनी गांव निवासी नीतू कुमारी (पति पंकज कुमार) ने उपायुक्त को आवेदन देकर आंगनबाड़ी केंद्र बरैनी कोड संख्या 65 में गलत तरीके से सेविका चयन की शिकायत की है. बताया कि इसके पूर्व उसकी सास ललिता देवी सेविका थीं. उनके निधन के बाद आश्रित होने के कारण अनुकंपा का लाभ लेने के लिए उपस्थित हुईं. लेकिन ओबीसी वन की बहुलता होने के बाद भी गलत तरीके से ओबीसी टू की उम्मीदवार पुष्पा देवी का चयन किया गया है. उन्होंने उपायुक्त से चयन प्रक्रिया रद्द करते हुए पुन: आम सभा कराने की मांग की है. वहीं सीडीपीओ अनिता कुमारी ने कहा कि यह मामला 2024 का है. मामला न्यायालय भी गया था, न्यायालय के आदेशानुसार सेविका का चयन किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel