[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा जिस नदी पर बन रहा हैं पुल, उसी नदी से हो रहा है अवैध बालू का उपयोग

जिस नदी पर बन रहा हैं पुल, उसी नदी से हो रहा है अवैध बालू का उपयोग

0
जिस नदी पर बन रहा हैं पुल, उसी नदी से हो रहा है अवैध बालू का उपयोग

चतरा. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के लोहसिंघना से करमा जाने वाली सड़क पर नीलाजन नदी में पुल निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माण में नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर उपयोग किया जा रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है. पुल का निर्माण लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से रांची के मेसर्स दिलीप कुमार द्वारा कराया जा रहा है. कार्य 16 मार्च 2024 को शुरू हुआ था और इसे 15 मार्च 2026 तक पूरा करना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है. अब तक मात्र 40 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है.

निर्माण के लिए दिन-रात बालू का उठाव कर एक जगह इकट्ठा किया जा रहा है और उसका उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि बालू की कमी के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवासीय निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहे हैं. उन्हें अधिक कीमत पर बालू खरीदना पड़ रहा है. वहीं पुल निर्माण में बिना अनुमति के ही अवैध बालू का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

नदी में पर्याप्त बालू उपलब्ध है

साइट इंचार्ज नंदू रजक का कहना है कि जिस नदी पर पुल बनाया जा रहा है, उसी नदी में पर्याप्त बालू उपलब्ध है, इसलिए बाहर से लाने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि ग्रामीणों का तर्क है कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व की हानि हो रही है बल्कि स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं. यह मामला प्रशासनिक हस्तक्षेप और कानूनी कार्रवाई की मांग करता है ताकि परियोजना समय पर पूरी हो और ग्रामीणों को राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel