[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा जनता की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : आइजी

जनता की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : आइजी

0
जनता की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : आइजी

बोकारो रेंज के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा चतरा पहुंचे. चतरा. बोकारो रेंज के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को चतरा पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने शहीद विनय भारती पार्क पहुंचकर शहीद विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. समाहरणालय के काॅन्फ्रेंस हॉल में आइजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में एसपी अनिमेष नैथानी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश : इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिये. आइजी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अच्छी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये तथा एफआइआर दर्ज कराने आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाये. शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने पदाधिकारियों को वर्दी में बेहतर टर्नआउट बनाये रखने, न्यायालय से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार मामला दर्ज करने तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने पर जोर दिया. साथ ही थाना अभिलेखों (सिरिस्ता) को नियमित रूप से अपडेट रखने, मालखाना के समुचित संधारण तथा पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की प्रोसीडिंग समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. आइजी ने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी इंस्पेक्टरों को अपने अधीनस्थ थानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि थाना स्तर पर कार्यों की निगरानी हो सके और कमियों को समय रहते दूर किया जा सके. जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें : उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर भी बल दिया. आइजी ने कहा कि इन दिनों थानों में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या बढ़ रही है, जबकि इसमें पुलिस की भूमिका सीमित होती है. ऐसे मामलों के समाधान के लिए सभी थानों में प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस आयोजित करने तथा सिविल पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार समेत पुलिस इंस्पेक्टर और सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel