[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा बिजली, पानी, सड़क की समस्या दूर करूंगा : सुदेश

बिजली, पानी, सड़क की समस्या दूर करूंगा : सुदेश

0
बिजली, पानी, सड़क की समस्या दूर करूंगा :  सुदेश

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुदेश कुमार उर्फ फंटूश ने मंगलवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान प्रोफेसर कॉलनी, झुमड़ा मुहल्ला, नासरीगंज, महुआ चौक समेत अन्य मुहल्लो में जाकर मतदाताओं से वोट मांगा. मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. सुदेश ने कहा कि नेता नहीं सेवक बन कर काम करेंगे. नगर की मूलभूत समस्याओं को दूर करूंगा. बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराउंगा. महिलाओं को मान सम्मान दिया जायेगा. सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो तक पहुंचाया जायेगा. नगर में पेयजल, बिजली, सड़क जैसी समस्या को दूर करूंगा. मौके पर बिहारी राम, उमेश राम, अशोक कुमार, विजय विश्वकर्मा, टिंकु सोनी, कुर्बान मियां, विजय विश्वकर्मा, सौरभ कुमार, विकास, शेखर, पप्पु सोनी समेत अन्य शामिल थे. मयूरहंड के हाइवा चालक की धनबाद में सड़क दुर्घटना में मौत मयूरहंड. हाईवा-ट्रक की टक्कर में मयूरहंड निवासी रघु गोस्वामी (35) की मौत सोमवार की देर रात धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के एनएच सड़क पर हो गयी. युवक के मृत होने की सूचना जैसे ही उनकी पत्नी के साथ परिजन को मिली, वैसी ही पत्नी, परिजन व आसपास के लोग दहाड़ मार कर रोने लगें. मृतक के पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.बार-बार बेहोश हो रही है. आसपास के लोग ढांढस व सांत्वना दी रहे हैं. मृतक के दो बच्चे सत्यम कुमार (13) व सुजल कुमार (9) है. जानकारी के अनुसार मृतक भगवती माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हाइवा चालक के पद पर कार्यरत था. मृतक 22 फरवरी को घर मयूरहंड आने वाला था. उनके दोनों बच्चों का 27 फरवरी को मुंडन कार्य था. लगभग तैयारी पूरी कर ली गयी थी. लेकिन पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद मुंडन कार्य के खुशी का माहौल गम में बदल गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel