[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा शिकायत के बाद अनाज वितरण की हुई जांच

शिकायत के बाद अनाज वितरण की हुई जांच

0
शिकायत के बाद अनाज वितरण की हुई जांच

हंटरगंज. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार रविवार को प्रखंड के एकतारा जनवितरण प्रणाली दुकान की जांच करने पहुंचे. इस दौरान पीडीएस दुकान के कई कार्डधारियों को दुकान पर बुलाया और उनसे डीलर द्वारा राशन वितरण से संबंधित पूछताछ की. कार्डधारियों से जनवरी माह के अनाज वितरण से संबंधित जानकारी ली. डीलर कौशल्या देवी ने बताया कि जनवरी माह का राशन का वितरण जारी है. एमओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि डीलर द्वारा जनवरी माह के अनाज का वितरण नहीं किया गया है. शिकायत की जांच दुकान पहुंचकर की गयी.

सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल

सिमरिया. सिमरिया-टंडवा रोड स्थित धनगड्डा गांव के आम्रपाली होटल के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनकी पहचान डाड़ी बकचोमा निवासी विकास कुमार, उनकी पत्नी बबीता कुमारी व पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में की गयी. ग्रामीणों की मदद से तीनों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार, विकास अपने ससुराल टंडवा के डहु गांव से अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक को देख उनका संतुलन बिगड़ा और सामने खड़े हाइवा से टकरा गये. टकराने के बाद तीनों सड़क किनारे जा गिरे. इस घटना में तीनों को चोट लगी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel