[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा प्रेमिका ने जहर खाकर किया आत्महत्या, प्रेमी पर आरोप

प्रेमिका ने जहर खाकर किया आत्महत्या, प्रेमी पर आरोप

0
प्रेमिका ने जहर खाकर किया आत्महत्या, प्रेमी पर आरोप

: जहर खाने के बाद वीडियो बना कर प्रेमी को भेजा कुंदा. थाना क्षेत्र के चिलोई गांव में एक युवती ने अपने प्रेमी को मोबाइल पर वीडियो भेज कर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान ललिता कुमारी (पिता कैलाश गंझू) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, ललिता का एक साल से चतरा सदर थाना क्षेत्र के ब्रहमन्ना गांव निवासी दिनेश गंझू के साथ प्रेम संबंध था. रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ललिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके बाद वीडियो बना कर प्रेमी को भेज दिया. इसके बाद प्रेमी ने ललिता के बड़े भाई तुलसी गंझू को फोन कर इसकी जानकारी दी. आनन-फानन में परिजन कमरे में पहुंचे, तो देखा कि ललिता अचेत अवस्था में पड़ी है. उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने मौत का जिम्मेवार प्रेमी को बताया है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि अब तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel