[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा पांच दिन से हाथी मचा रहा है उत्पात, घर तोड़े व फसल रौंदा

पांच दिन से हाथी मचा रहा है उत्पात, घर तोड़े व फसल रौंदा

0
पांच दिन से हाथी मचा रहा है उत्पात, घर तोड़े व फसल रौंदा

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से एक जंगली हाथी उत्पात मचा रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। शाम होते ही हाथी गांव में प्रवेश कर नुकसान पहुंचा रहा है. बुधवार की शाम गिद्धौर स्थित फुटबॉल मैदान के समीप जंगली हाथी ने मिथुन साव के घर पर दोबारा हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया. मिथुन साव दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं. उनके घर के टूट जाने के बाद पूरा परिवार दूसरे के घर में शरण लिए हुए है. चार बच्चों के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गयी है. मिथुन की पत्नी ने बताया कि मंगलवार की रात भी हाथी ने घर का दरवाजा तोड़कर ड्रम में रखा चावल नष्ट कर दिया था. किसी तरह चारों बच्चों को गोद में उठाकर हाथी के पास से जान बचाकर भागी। इसके बाद बुधवार की शाम हाथी फिर पहुंचा और घर को पूरी तरह तोड़ दिया. समाजसेवी प्रसादी राणा ने राजाटांड़ और मुख्य चौक की दुकानों से लगभग 70 किलो चावल और दो हजार रुपये की सहायता जुटाई है, ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल सके. इधर, हाथी लगातार पांचवें दिन कोशमागढ़ा पहुंच गया, जहां उसने किसान सुभाष दांगी की लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. खेत में लगी मटर, आलू, मसूर, केला, पपीता और गन्ना की फसल को रौंद दिया. साथ ही घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे महुआ सहित अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने का प्रयास किया. वनरक्षी संजय कुमार ने बताया कि हाथी को सुरक्षित तरीके से दूसरे जंगल की ओर खदेड़ने की तैयारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel