[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा कन्या भ्रूण हत्या मानवता के लिए अपराध : डीपीएम

कन्या भ्रूण हत्या मानवता के लिए अपराध : डीपीएम

0
कन्या भ्रूण हत्या मानवता के लिए अपराध : डीपीएम

चतरा. चतरा कॉलेज में गुरुवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत बेटी बचाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन कार्यालय के डीपीएम संगीता बाला एक्का ने कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान व अधिकारों की बात की जाती है, लेकिन आज भी कई स्थानों पर कन्या भ्रूण हत्या जैसी अमानवीय घटनाएं हो रही हैं. यह न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि समाज के संतुलन व भविष्य के लिए भी खतरा है. मनोज कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 से संबंधित जानकारी दी. प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है. सभी के सहयोग से इसपर रोक लगाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम का संचालन प्रो अतुल अनुराग तिर्की ने किया. मौके पर डॉ बिस्मिल्लाह खान, डॉ हेमंत कुमार मिश्रा, प्रो बालेश्वर राम, डॉ अंशुमय लायक, प्रो चंद्रकांत कमल, प्रो अमित प्रवीण तिग्गा, प्रशांत कुमार समेत कई शामिल थे.

यूएस पब्लिक स्कूल में रिजल्ट का वितरण

चतरा. शहर के हमीद नगर स्थित यूएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई उपस्थित हुए. इस दौरान छात्र-छात्राओं को रिजल्ट दिया गया. मुख्य अतिथि ने छात्रो को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर स्कूल के डायरेक्टर मो अफसर खान, प्रिंसिपल मो शीश नैय्यर के अलावा फजलू रहमान, शिक्षिका शमा खान, इरम फिरदौस, गुलाफशा परवीन, रूही परवीन, नुजहत परवनी, खुशबू खातुन, आलिया नाज, शिक्षक मो हामिद, दानिश, तौफीक, फैसल समेत कई उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel