चतरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र लोखंडे ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय पाओ व मध्य विद्यालय चैनपुर के बच्चों के बीच नोट बुक, पेन, पेंसिल, रबर, कटर समेत अन्य सामान बांटे. पाओ में 53 व चैनपुर में 106 बच्चो के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर शिक्षिका कुमारी पद्मिनी, शोभा रानी, यूएस राय, कर्मचारी मनोज यादव, अनुज यादव, अघनु उरांव समेत कई शामिल थे.