[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा झारखंड के भद्रकाली मंदिर में अष्टमी को चमके तलवार और खड्ग, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी बलि

झारखंड के भद्रकाली मंदिर में अष्टमी को चमके तलवार और खड्ग, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी बलि

0
झारखंड के भद्रकाली मंदिर में अष्टमी को चमके तलवार और खड्ग, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी बलि
मां भद्रकाली और उनके मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा. फोटो : प्रभात खबर

Durga Ashtami in Bhadrakali Mandir| इटखोरी (चतरा), विजय कुमार शर्मा : झारखंड के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की साधना हुई. इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में महाष्टमी के दिन निर्धारित समय पर कूष्मांडा संधि बलि दी गयी. एक साथ लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में संधि बलि दी. संधि बलि के लिए निर्धारित समय 1:45 बजे सभी श्रद्धालुओं ने तलवार और खड्ग से भुआ समेत अन्य फलों की बलि देनी शुरू कर दी. उस समय मंदिर परिसर का माहौल रोंगटे खड़े कर देने वाला था.

Durga Ashtami in Bhadrakali Mandir: संधि बलि के बाद हुई महाआरती

संधि बलि में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टुन्नी सिंह प्रबंधन और ट्रस्ट के सदस्यों समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. उसके बाद महाआरती हुई. महाआरती में भी हजारों श्रद्धालु शामिल हुए.

Durga Ashtami In Bhadrakali Mandir Itkhori Chatra
चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं का हुजूम. फोटो : प्रभात खबर

अंचल अधिकारी ने पति के साथ की पूजा

अंचल अधिकारी सविता सिंह अपने पति के साथ पूजा में शामिल हुईं. मां भद्रकाली मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मंदिर परिसर मां भद्रकाली के जयकारे से गूंजता रहा. संधि बलि के बाद माता को भोग लगाया गया. उसके बाद उपवास तोड़ाया गया. श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी. प्रखंड के सभी पूजा पंडालों में भी संधि बलि दी गयी. इस मौके पर सभी पूजा पंडालों में भीड़ देखी गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शारदीय नवरात्र के लिए की गयी मां भद्रकाली मंदिर की आकर्षक सज्जा

शारदीय नवरात्र के मौके पर मां भद्रकाली मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. इस मौके पर दीप उत्सव भी मनाया गया. स्थानीय युवाओं के एक हजार दीये जलाकर पूरे परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग कर दिया. मां भद्रकाली का विशेष शृंगार किया गया. संध्या महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. झारखंड के अलावा बिहार से भी काफी संख्या में श्रद्धालु यहां आये हैं.

Durga Ashtami In Bhadrakali Mandir Itkhori Chatra Jharkhand
मां भद्रकाली के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

साइबर क्राइम के गढ़ में मकान बेचने के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से धोखाधड़ी, 6 गिरफ्तार

विशाखापत्तनम के बाद अब गुजरात में फंसे 13 प्रवासी श्रमिक, वापसी के प्रयास में जुटी झारखंड सरकार

बातचीत से इनकार पर बौखलाये माओवादियों का हल्ला-बोल, झारखंड समेत पांच राज्यों में इस दिन बुलाया बंद

घाटशिला उपचुनाव 2025 के लिए वोटर लिस्ट जारी, 27 दिन में जुड़े 4,456 नये मतदाता, बोले के रवि कुमार

Previous article भूमि विवाद को ले मारपीट मामले में दो पक्षों के छह आरोपित गिरफ्तार
Next article 109 वर्षों से मनोकामना छोटी दुर्गा मंदिर में स्थापित की जा रही मां की प्रतिमा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel