[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चतरा पुलिस ने 40 दिनों के अंदर पांच करोड़ के मादक पदार्थ किये जब्त, 21 तस्कर गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने 40 दिनों के अंदर पांच करोड़ के मादक पदार्थ किये जब्त, 21 तस्कर गिरफ्तार

0
चतरा पुलिस ने 40 दिनों के अंदर पांच करोड़ के मादक पदार्थ किये जब्त, 21 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे है नशे के सौदागर एक ओर पुलिस की कार्रवाई तो दूसरी ओर मादक पदार्थ के तस्कर है सक्रिय मो तसलीम चतरा. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नशे के सौदागर सुधरने का नाम नहीं ले रहे है. एक ओर पुलिस कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर मादक पदार्थ के तस्कर सक्रिय है. पुलिस ने 40 दिनो के अंदर पांच करोड़ के मादक पदार्थ के साथ 21 तस्करों को गिरफ्तार है. उक्त राशि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के आधार पर है. दो करोड़ चार लाख 40 हजार के अफीम, दो करोड़ 85 लाख 42 हजार 600 के डोडा व पोस्ता दाना, सात लाख 75 हजार 200 के ब्राउन शुगर जब्त किया गया. साथ ही तीन लाख 89 हजार 150 नकद, तीन चार पाहिया वाहन, आठ बाइक, एक टेंपो व अन्य सामान जब्त किया गया. मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कई लोग जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से उसी धंधे में सक्रिय हो जाते है. तेजी से फैल रहा है ब्राउन शुगर का नेटवर्क जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में इन दिनो ब्राउन शुगर का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है. कई क्षेत्रो में छोटे-छोटे गिरोह बनकर ब्राउन शुगर का पुड़िया बेच रहे है. इससे एक ओर तस्कर मालामाल हो रहे है तो दूसरी ओर युवा वर्ग ब्राउन शुगर का सेवन कर बर्बाद हो रहे है. शुरुआत चतरा शहर से हुआ, लेकिन वर्तमान में चतरा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र, मयूरहंड, इटखोरी, सिमरिया, गिद्धौर, वशिष्ठ नगर थाना समेत अन्य थाना क्षेत्रो में ब्राउन शुगर पीने-पीलाने का धंधा चल रहा है. 40 दिन में हुई कार्रवाई 40 दिन के अंदर आठ थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थो के विरूद्ध 18 कार्रवाई हुई है. कुंदा पुलिस ने सात अप्रैल को टेगम गांव से 51 किलो डोडा के साथ एक तस्कर, 13 अप्रैल को बटुकुईयां गांव के ज्ञानी गंझु के घर से 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना के अलावा कई सामान, 18 अप्रैल को अनगड्डा गांव से 1.600 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 22 अप्रैल को टिटही भरगांव से 3.264 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 29 अप्रैल को चिलोई गांव से 1.500 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. लावालौंग पुलिस ने 11 अप्रैल को बुढ़ी गांव से 16.950 किलोग्राम अफीम, दो क्विंटल 96.950 किलोग्राम डोडा, 50 ग्राम गांजा, 76.700 किलोग्राम पोस्ता दाना, तीन लाख 11600 रूपये नकद, एक बाईक जब्त, 14 अप्रैल को रिमी पंचायत के खाखर गांव के कई घरो से 8.700 किलोग्राम अफीम, 370 किलो डोडा, 109 किलो पोस्ता दाना जब्त, 16 अप्रैल को टेवना गांव के पुलिया के पास से 2.350 किलोग्राम अफीम, एक बाईक, एक मोबाईल व 17050 रूपये नकद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 21 अप्रैल को बाराटुंगरी टोला के दो घरो से 2.329 किलोग्राम अफीम, 85.870 किलोग्राम डोडा, 29.320 किलोग्राम पोस्ता दाना जब्त व चार मई को चारफेड़ी महुआ के जंगल से 252 किलो डोडा के साथ एक बोलेरो वाहन जब्त किया था. चतरा सदर पुलिस ने 28 अप्रैल को जितनी मोड़ के पास से 1.319 किलोग्राम अफीम के साथ दो अतरराज्यीय (पंजाब) तस्कर सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया. प्रतापपुर पुलिस ने तीन मई को बलदवादोहर गांव से 282 किलो डोडा के साथ मालवाहक टेंपो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिद्धौर पुलिस ने छह मई को राजाटांड़ से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते से 27 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन बाइक व तीन मोबाइल के साथ पांच तस्करो को गिरफ्तार, 11 मई को फुटबॉल ग्राउंड से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रामगढ़ जिले के दो तस्कर गिरफ्तार, एक स्कूटी, दो मोबाइल व 55 हजार 500 नकद जब्त किया. पत्थलगड्डा पुलिस ने सात मई को भेलवारा मोड़ के पास से दस ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक व एक मोबाईल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार, 12 मई को चरहेत नावाडीह के पास से 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हजारीबाग के एक तस्कर गिरफ्तार किया. राजपुर पुलिस ने 10 मई को हेसापरम रोड से छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार, एक लूना, एक मोबाइल जब्त किया. इटखोरी पुलिस ने 13 मई को बक्सा पुल के पास से 2.028 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक बलेनो कार व एक मोबाइल जब्त किया. नशे के नेटवर्क ध्वस्त किया जायेगा : एसपी एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जायेगा. इस धंधे से जुड़े लोगो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. बड़े तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है. अलग-अलग राज्यों से जुड़े कनेक्शन भी सामने आ रहे है, जिस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है. जेल से जमानत पर छूटने वाले आरोपियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel