चतरा. जिला प्रशासन की ओर से राहगीरों की सुविधा को लेकर जगह-जगह पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी. जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंड कार्यालय, विभिन्न सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी व हीट वेव से राहत मिल सके. उपायुक्त रवि आनंद ने प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाये रखने को कहा है. उन्होंने मिट्टी के घड़ों के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था करने को कहा. उपायुक्त ने लोगों को अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.